कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

Posted On:- 2026-06-07




- राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के दिए निर्देश

राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने नक्शा, नामांकन, सीमांकन, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, बटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए परेशानी नहीं होना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलतापूर्वक राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से अनुविभागवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गहन समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में गिरदावरी का कार्य प्राथमिकता देते हुए करें। कृषि भूमि पर ली गई फसल खेती के रकबे एवं भूमि स्वामी का विवरण दर्ज करने के कार्य में गति लाएं। गिरदावरी का कार्य गुणवत्तापूर्वक होना चाहिए। उन्होंने राजस्व शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने कहा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करने कहा। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व शिविर लगाकर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, खाता विभाजन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण परिणाममूलक होना चाहिए और आम जनता को इससे लाभ मिलना चाहिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर  विश्वास कुमार, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित सहायता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में प्राक...


thumb

ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना

कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम से दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना ...


thumb

ग्राम मुरमुंदा में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन

जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमुंदा में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शनिवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वच्छता त्...


thumb

कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी पर की गई कार्रवाई

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में किसानों को सहकारी एवं निजी क्षेत्रों के माध्यम से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का सुगम, पारदर्शी एव...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 7 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर...