ग्राम मुरमुंदा में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन

Posted On:- 2026-06-07




राजनांदगांव (वीएनएस)। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमुंदा में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शनिवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वच्छता त्यौहार के तहत ग्राम पंचायत मुरमुंदा के विभिन्न चौक-चौराहों की साफ-सफाई की गई और ग्रामीणों को नियमित सफाई के लाभ के बारे में बताया गया। ग्राम मुरमुन्दा का बड़े तालाब का यह स्थल प्रवासी पक्षियों का निवास स्थल है। पर्यावरण के संरक्षण के तहत ग्राम के बड़े तालाब में कचरा संग्रहण एवं श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। एसडीएम डोंगरगढ़  एम भार्गव ने ग्रामीणों को ग्रामसभा में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कचरा के चारों प्रकार के बारे में बताया एवं नियमित सफाई रखने कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कचरा संग्रहण करने व यूजर चार्ज समय पर देने का आग्रह किया। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़  एम भार्गव, तहसीलदार  अमीय श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, अतिरिक्त सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगढ़, पटवारी, राजस्व निरीक्षक एवं स्वच्छ भारत मिशन से विकासखण्ड समन्वयक व संकुल समन्वयक, सचिव, रोजगार सहायक, महिला समूह की महिलाएं, स्वच्छाग्राही दीदी एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता त्यौहार में हिस्सा लिया।



Related News
thumb

कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित सहायता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में प्राक...


thumb

ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना

कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम से दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना ...


thumb

कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी पर की गई कार्रवाई

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में किसानों को सहकारी एवं निजी क्षेत्रों के माध्यम से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का सुगम, पारदर्शी एव...


thumb

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने नक्शा, न...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 7 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर...