सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित सहायता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मौत पर, सभी मृतकों के वारिस के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता स्वीकृत किया है।
आपदा प्रकरण में पानी में डूबने से हुई मौत पर सरसीवा के मृतक अजय यादव के पिता फुलसाय, सारंगढ़ तहसील के छातादेई के मृतक रामप्रसाद बरिहा की पत्नी बरतमती, ग्राम रेड़ा के मृतक राकेश उर्फ़ पिंटू की माता शांति खूंटे, ग्राम टाड़ीपार के मृतक शेरसिंह के पुत्र फूलसाय और सर्पदंश से मौत मामले में सारंगढ़ तहसील के ग्राम बासनपाली के मृतक संतोषी सिदार के पति सूरज सिदार को परिवार के लिए सयुंक्त रूप से कलेक्टर ने 4-4 लाख रूपये स्वीकृत किया है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम से दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना ...
जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमुंदा में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शनिवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वच्छता त्...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में किसानों को सहकारी एवं निजी क्षेत्रों के माध्यम से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का सुगम, पारदर्शी एव...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने नक्शा, न...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 7 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर...