एमसीबी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में लगातार संवेदनशील पहल की जा रही है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को शासन की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केल्हारी तहसील निवासी स्वर्गीय शिवमंगल की सर्पदंश के काटने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार केल्हारी तहसील निवासी स्वर्गीय गौतम की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के उपरांत राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर शासन को भेजा गया। प्रकरण के परीक्षण उपरांत राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-6 (क) (1) के अंतर्गत मृतक के वारिसों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। शासन द्वारा दी जाने वाली यह सहायता राशि आपदा की कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्वीकृत सहायता राशि का व्यय मांग संख्या-58 के मुख्य शीर्ष 2245-प्राकृतिक आपदा राहत अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकलनीय होगा।
विश्व सायकल दिवस के अवसर पर रविवार 07 जून को जिला मुख्यालय में फिटनेस, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य सायकल रैली का आयोज...
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारिय...
जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसव...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंत...
आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम कंचनपुर निवासी प्रगत...
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरगंवा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्...