भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप सुधार कार्य से ग्रामीणों को मिल रही पेयजल सुविधा

Posted On:- 2026-06-08




एमसीबी (वीएनएस)। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में खराब एवं बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल रही है। 

इसी क्रम में विकासखंड भरतपुर के ग्राम घाघरा एवं भगवानपुर में ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होते ही हैंडपंप तकनीशियन सुशील कुमार बंजारे एवं उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खराब हैंडपंपों का सुधार कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया। लंबे समय से प्रभावित पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए हैंडपंपों को पुनः चालू किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुगम पेयजल उपलब्ध होने लगा है। गर्मी के मौसम में जल स्रोतों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर खराब हैंडपंपों की पहचान की जा रही है। प्राप्त शिकायतों और स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी भी गांव में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मरम्मत दल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। हैंडपंपों की तकनीकी जांच, मरम्मत एवं आवश्यक पुर्जों के प्रतिस्थापन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने समय पर की गई कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हैंडपंपों के सुधार से उन्हें दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है और दैनिक जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन को पेयजल संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जानकारी देने की अपील की गई है, ताकि त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में हैंडपंप सुधार एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण का कार्य लगातार जारी है, जिससे भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।




Related News
thumb

सायकल रैली निकालकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व सायकल दिवस के अवसर पर रविवार 07 जून को जिला मुख्यालय में फिटनेस, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य सायकल रैली का आयोज...


thumb

सुशासन तिहार व बस्तर मुन्ने के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारिय...


thumb

मुख्यमंत्री के हाथों मेधावी छात्रा को मिली 2 लाख रुपये की सहायता

जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसव...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा क्षेत्र को मिलेगी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंत...


thumb

नैनो यूरिया-डीएपी से कम लागत में बेहतर उत्पादन, किसान राम लखन राजवा...

आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम कंचनपुर निवासी प्रगत...


thumb

खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती व मृदा स्वास्थ्य पर कृषकों को...

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरगंवा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्...