बुजुर्गों के सम्मान और सुखद जीवन की नई पहल : ’सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का शुभारंभ

Posted On:- 2026-06-08




वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया उद्घाटन

अम्बिकापुर (वीएनएस)। वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्ण, सुरक्षित और आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरगुजा जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित ’सियान गुड़ी’ (वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर) का शुभारंभ सोमवार को वित्त एवं जिले के  प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गरिमामयी उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सम्माननीय बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभवों से ही आने वाली पीढ़ियां सीख लेकर समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्गों का सम्मान अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं एवं मनोरंजन की व्यवस्थाओं से युक्त सियान गुड़ी डे-केयर सेंटर की शुरुआत की गई है, जिससे वे सम्मानपूर्वक और आनंदमय वातावरण में अपना समय व्यतीत कर सकें।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में परिवार के सदस्य कई बार अपने बुजुर्गों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, जिसके कारण वे अकेलेपन का अनुभव करते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के इसी अकेलेपन को दूर करने तथा उन्हें सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सियान गुड़ी डे-केयर सेंटर की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बुजुर्गों के लिए सामाजिक जुड़ाव, स्वास्थ्य संरक्षण और मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

उन्होंने बताया कि डे केयर सेंटर में योग, प्राणायाम, फिजियोथेरेपी, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, पुस्तकालय, पारिवारिक परामर्श, सांस्कृतिक एवं सामुदायायिक गतिविधियां, इंडोर गेम्स, स्वल्पाहार तथा भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 25 सीटर क्षमता वाले इस केंद्र का संचालन सप्ताह में छह दिवस प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ कैरम और लूडो खेलकर संवाद कर आत्मीय समय बिताया। कार्यक्रम के दौरान शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर एवं छड़ी का वितरण भी किया गया। बुजुर्गों के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मनेंद्रगढ़ रोड स्थित टाटा शोरूम के पीछे स्थापित इस डे-केयर सेंटर का संचालन समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अनामिका वेलफेयर सोसायटी, अंबिकापुर द्वारा किया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित इस केंद्र में उन्हें दिनभर मनोरंजन, सामाजिक सहभागिता और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से युक्त अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, पार्षद कमलेश तिवारी सहित अन्य पार्षदगण जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उइके, एसडीएम बनसिंह नेताम, अनामिका वेलफेयर सोसायटी की सचिव रीता अग्रवाल तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

सायकल रैली निकालकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व सायकल दिवस के अवसर पर रविवार 07 जून को जिला मुख्यालय में फिटनेस, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य सायकल रैली का आयोज...


thumb

सुशासन तिहार व बस्तर मुन्ने के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारिय...


thumb

मुख्यमंत्री के हाथों मेधावी छात्रा को मिली 2 लाख रुपये की सहायता

जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसव...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा क्षेत्र को मिलेगी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंत...


thumb

नैनो यूरिया-डीएपी से कम लागत में बेहतर उत्पादन, किसान राम लखन राजवा...

आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम कंचनपुर निवासी प्रगत...


thumb

खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती व मृदा स्वास्थ्य पर कृषकों को...

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरगंवा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्...