आर. शंगीता ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-06-13




निर्माणाधीन नालंदा परिसर, रानीसागर, एसएलआरएम सेंटर, एसटीपी एवं 120 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का लिया जायजा

राजनांदगांव (वीएनएस)।  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव सुश्री आर. शंगीता ने आज राजनांदगांव शहर के विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर  मधुसूदन यादव, कलेक्टर  जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सचिव सुश्री आर. शंगीता ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण पूर्ण होने के तीन से चार माह पूर्व ही लाइब्रेरी एवं कैंटीन संचालन की प्रक्रिया प्रारंभ करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।

सचिव सुश्री आर. शंगीता ने शहर के प्रमुख जलाशय रानीसागर का निरीक्षण कर इसके सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने रानीसागर के आसपास स्थित दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा तालाब में नहीं फेंकने के निर्देश दिए। उन्होंने कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने राजनांदगांव के 18 एकड़ में एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता दीदियों से गीले एवं सूखे कचरे के संग्रहण और प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। सचिव सुश्री आर. शंगीता ने मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत सेप्टेज मैनेजमेंट योजना के तहत मोहारा-सिंगदई स्थित एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण कर संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने तुमड़ीबोड़ ढाबा स्थित 120 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा परियोजना से संबंधित जानकारी ली। इस अवसर पर संचालक नगरीय प्रशासन  आर एक्का, सीईओ राज्य शहरी विकास प्राधिकरण  शशांक पाण्डे, उप कार्यपालन अधिकारी  सचित साहू व  सुनील अग्रहरि, संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग  जय प्रकाश साहू, आयुक्त नगर निगम  अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

अटल आरोग्य लैब व्यवस्था पर सवाल: मरीजों को रिपोर्ट के लिए करना पड़ ...

जिला चिकित्सालय बीजापुर में अटल आरोग्य लैब के तहत लागू की गई नई जांच व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।


thumb

VNS की खबर का असर: PMGSY में बढ़ी हलचल, निरीक्षण के बाद जारी होने ल...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में करोड़ों रुपये के लंबित भुगतान और 12 सड़कों को कागजों में पूर्ण दर्शाने के मामले को विजन न्यूज़ सर्विस द्व...


thumb

ग्राम सभा में पीएम आवास प्लस सर्वे सूची को लेकर हंगामा, बैठक निरस्त

बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत घोघरा में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। लेकिन ग्राम सभा की बैठक होती उससे पह...


thumb

नीली क्रांति से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास का नया आ...

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सहायक व्यवसायों को भी बढ़ावा दिया जा...


thumb

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस ...