कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन

Posted On:- 2026-06-13




कलेक्टर ने पंचधार के हथकरघा बुनकरों की कला और स्वरोजगार मॉडल को सराहा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले के हथकरघा उत्पादों को बाजार से जोड़ने और बुनकरों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शुक्रवार को जिले के ग्राम डुमरपाली और सरिया तहसील के ग्राम पंचधार पहुंचकर हथकरघा बुनकरों की पारंपरिक कला का निरीक्षण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित अरुण कुमार मेहर के बुनकरी केंद्र का अवलोकन कर उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता एवं व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी ली।  

निरीक्षण के दौरान बुनकरों ने बताया कि उनकी संस्था में उड़िया साड़ियों का निर्माण किया जाता है, जो अपनी विशिष्ट डिजाइन, उत्कृष्ट बुनाई और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध हैं। कलेक्टर ने तैयार उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ओड़िशा सीमा से लगे इस क्षेत्र में उड़िया साड़ियों की अच्छी मांग है तथा हथकरघा और हस्तशिल्प जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कला को आधुनिक बाजार से जोड़कर बुनकरों की आय में वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए बेहतर ब्रांडिंग, प्रदर्शनियों और व्यापार मंचों के माध्यम से उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है। उन्होंने बुनकरों को नई तकनीक, आधुनिक डिजाइन और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने अरुण कुमार मेहर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा विकसित स्वरोजगार मॉडल से पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। उन्होंने बरमकेला विकासखंड के वनांचल क्षेत्रों डोंगरीपाली, हटटापाली और झाल क्षेत्र के लोगों को भी इस कार्य से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की।  

अरुण कुमार मेहर ने बताया कि अब तक क्षेत्र के करीब 5,000 युवक-युवतियां और महिलाएं इस पहल से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त कर चुके हैं तथा अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार सरिया सहित ग्राम पंचधार के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




Related News
thumb

आरपीए कृषि फार्म करजी में अनियमितता मिलने पर 56 बोरी यूरिया के विक्...

जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन तथा उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजार...


thumb

सुशासन तिहार बना सहारा पुरोचन साहू को मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

शासन की जनहितैषी पहल सुशासन तिहार केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं बन रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भ...


thumb

नक्सल पीड़ित परिवारों के लंबित प्रकरणों का त्वरित करें निराकरण : कल...

कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में गतदिवस जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नक्सल पीड़ित ...


thumb

डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ फोरलेन मार्ग निर्माण को मिली गति, भूमि अधिग्रह...

डोंगरगढ़ को देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रस्तावित 8 किलोमीटर लंबे परिक्रमा...


thumb

नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकास की नई मिसाल बनेगा : सांसद महेश कश्यप

बस्तर सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बै...


thumb

खेती बचाव अभियान का लाभ लेने कलेक्टर ने किसानों से की अपील

किसानों को आधुनिक कृषि के क्षेत्र में जागरूक करने एवं उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में 1 जून से 30 जून 2026 तक ग्...