जिले में खाद-बीज की है पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की परेशानी

Posted On:- 2026-06-13




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश तथा उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। उर्वरकों एवं बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रासायनिक खाद के 30 तथा बीज के 66 नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 16,122.725 मैट्रिक टन रासायनिक खाद तथा 26,154.60 क्विंटल बीज उपलब्ध है। खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज का भंडारण किया गया है। सहकारी एवं निजी विक्रय केंद्रों में अब तक कुल 27,344 मैट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया, जिसमें से 15,682 मैट्रिक टन खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है। इसी प्रकार 11,366.60 क्विंटल बीज का भी वितरण किया गया है।

जिले के सहकारी क्षेत्र में अब तक 13,143 मैट्रिक टन यूरिया, 1,732 मैट्रिक टन डीएपी, 1,489 मैट्रिक टन एनपीके, 1,133 मैट्रिक टन एमओपी तथा 1,917 मैट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध कराया गया है। शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2025 के विक्रय के आधार पर यूरिया का 80 प्रतिशत तथा डीएपी का 60 प्रतिशत वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, टीएसपी, एसएसपी एवं नैनो डीएपी तथा यूरिया के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया के उपयोग की सलाह भी दी जा रही है। 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार निकटतम सहकारी या निजी विक्रय केंद्र से खाद एवं बीज प्राप्त करें। प्रशासन किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




Related News
thumb

आरपीए कृषि फार्म करजी में अनियमितता मिलने पर 56 बोरी यूरिया के विक्...

जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन तथा उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजार...


thumb

सुशासन तिहार बना सहारा पुरोचन साहू को मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

शासन की जनहितैषी पहल सुशासन तिहार केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं बन रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भ...


thumb

नक्सल पीड़ित परिवारों के लंबित प्रकरणों का त्वरित करें निराकरण : कल...

कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में गतदिवस जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नक्सल पीड़ित ...


thumb

डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ फोरलेन मार्ग निर्माण को मिली गति, भूमि अधिग्रह...

डोंगरगढ़ को देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रस्तावित 8 किलोमीटर लंबे परिक्रमा...


thumb

नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकास की नई मिसाल बनेगा : सांसद महेश कश्यप

बस्तर सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बै...


thumb

खेती बचाव अभियान का लाभ लेने कलेक्टर ने किसानों से की अपील

किसानों को आधुनिक कृषि के क्षेत्र में जागरूक करने एवं उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में 1 जून से 30 जून 2026 तक ग्...