मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बना आँचल प्रधान के जीवन की उम्मीद

Posted On:- 2026-06-13




मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिला 6 लाख की मदद

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बरमकेला विकासखंड के ग्राम महोदी निवासी नवीन प्रधान के परिवार के लिए उनकी चार वर्षीय पुत्री आँचल प्रधान की सुनने की समस्या लंबे समय से चिंता का विषय था। जन्म से ही आँचल सुन नहीं पाती थी, जिसके कारण उसके विकास और भविष्य को लेकर परिवार बेहद चिंतित था। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार की सलाह दी, लेकिन इलाज में आने वाला भारी खर्च परिवार की आर्थिक क्षमता से बाहर था।

अपनी बेटी के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करने के बाद भी जब कोई रास्ता नहीं मिला, तब नवीन प्रधान ने जिला स्वास्थ्य विभाग में सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में प्रकरण तैयार कर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत भेजा गया।

परिणामस्वरूप, आँचल प्रधान के उपचार हेतु 6 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस सहायता से अब राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उसका उपचार शुरू किया जाएगा। योजना के माध्यम से आँचल का इलाज निःशुल्क हो सकेगा और उसके सुनने की क्षमता वापस लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जाएंगे।

आर्थिक सहायता मिलने पर आँचल के पिता नवीन प्रधान ने भावुक होकर बताया कि वे अपनी बेटी के इलाज को लेकर बहुत परेशान थे। कई अस्पतालों में परामर्श लेने पर उपचार का खर्च लाखों रुपये बताया गया था, जिसे वहन करना उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मदद से आज उनकी बेटी को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है।

नवीन प्रधान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू तथा स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार से उनके परिवार को संबल मिला है। इस योजना ने उनकी बेटी के उपचार का सपना पूरा कर दिया है। अब उन्हें विश्वास है कि उचित इलाज के बाद उनकी बेटी भी सामान्य बच्चों की तरह सुन और बोल सकेगी। यह जीवंत कहानी इस बात का उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई आशा और विश्वास का संचार कर रही हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।




Related News
thumb

आरपीए कृषि फार्म करजी में अनियमितता मिलने पर 56 बोरी यूरिया के विक्...

जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन तथा उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजार...


thumb

सुशासन तिहार बना सहारा पुरोचन साहू को मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

शासन की जनहितैषी पहल सुशासन तिहार केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं बन रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भ...


thumb

नक्सल पीड़ित परिवारों के लंबित प्रकरणों का त्वरित करें निराकरण : कल...

कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में गतदिवस जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नक्सल पीड़ित ...


thumb

डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ फोरलेन मार्ग निर्माण को मिली गति, भूमि अधिग्रह...

डोंगरगढ़ को देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रस्तावित 8 किलोमीटर लंबे परिक्रमा...


thumb

नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकास की नई मिसाल बनेगा : सांसद महेश कश्यप

बस्तर सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बै...


thumb

खेती बचाव अभियान का लाभ लेने कलेक्टर ने किसानों से की अपील

किसानों को आधुनिक कृषि के क्षेत्र में जागरूक करने एवं उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में 1 जून से 30 जून 2026 तक ग्...