सूरजपुर (वीएनएस)। नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लाभार्थियों को आइस बॉक्स प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कुंजनगर की मछुआरा सहकारी समिति के सदस्य भारती केवट एवं तपेश्वरी राजवाड़े को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा विभागीय मंत्री रामविचार नेताम के करकमलों से आइस बॉक्स प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा देकर हितग्राहियों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है।
विभागीय मंत्री रामविचार नेताम ने लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार मत्स्य क्षेत्र के विकास और मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आइस बॉक्स वितरण से मत्स्य उत्पादों के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन में सुविधा मिलेगी। इससे मछलियों की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहेगी तथा हितग्राहियों को बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
आइस बॉक्स प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके व्यवसाय को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...
जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...
जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...