सूरजपुर (वीएनएस)। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बालक संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षकों ने दो समूहों में गांव के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर पालकों से संपर्क किया तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। संपर्क अभियान में शिक्षक अनिता सिंह, अंजली कंवर, योगेश साहू एवं रघुनाथ जायसवाल शामिल रहे।
शिक्षकों ने घर-घर पहुंचकर पालकों को विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी। शिक्षक योगेश साहू ने पालकों को बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय सुविधा, खेल सामग्री तथा व्यावसायिक शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। शिक्षकों ने पालकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को प्रथम दिवस से ही नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और वे शैक्षणिक गतिविधियों का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। संपर्क के दौरान कई पालकों ने विद्यालय एवं शिक्षा से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी शिक्षकों के समक्ष रखे। शिक्षकों ने उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि पालकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा विद्यार्थियों का शैक्षणिक, सामाजिक और नैतिक विकास और अधिक सुदृढ़ होगा।
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...
जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...
जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...