सूरजपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवीर सिंह, को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। जन्म से दिव्यांग रामू के लिए यह सहायता उसके जीवन में नई आशा एवं आत्मनिर्भरता का संबल बनकर आई है।
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त करने के उपरांत रामू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता के कारण उन्हें विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। प्रायः अपने माता-पिता के सहयोग से ही वे विद्यालय पहुंच पाते थे, जिससे उनकी शिक्षा एवं दैनिक गतिविधियों पर भी प्रभाव पड़ता था।
रामू ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब उनके लिए विद्यालय तक पहुंचना सहज एवं सुगम हो गया है। इससे वे बिना किसी पर निर्भर हुए नियमित रूप से विद्यालय जा सकेंगे तथा अपनी पढ़ाई को और अधिक मनोयोग से जारी रख पाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल उनके जैसे दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदान की गई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने रामू जैसे विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
रामू के चेहरे पर झलकती खुशी और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचकर उनके जीवन को सुगम एवं सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...
जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...
जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...