जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

Posted On:- 2026-06-17




सूरजपुर (वीएनएस)। जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के कैंसर विशेषज्ञ (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) डॉ. सौरव पॉल द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर का उद्देश्य कैंसर रोग की समय रहते पहचान कर नागरिकों को उचित उपचार की दिशा प्रदान करना है। चिकित्सकों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में वजन का लगातार कम होना, स्तन में गांठ बनना अथवा आकार में परिवर्तन, हड्डी में दर्द, पेशाब में खून आना, शरीर में खून की कमी, अथवा मुंह में छाले एवं गांठ जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वे इस शिविर में पहुँचकर अनिवार्य रूप से अपनी जांच कराएँ। ऐसे लक्षण कैंसर के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं, जिनकी समय पर पहचान होने से उपचार सरल और प्रभावी हो जाता है।

शिविर में आने वाले मरीजों के लिए ईएसआईसी एवं आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैंसर का कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजकों ने बताया कि जांच कराने आने वाले मरीज अपनी पुरानी रिपोर्ट साथ अवश्य लेकर आएँ, ताकि चिकित्सकों को उचित परामर्श एवं उपचार निर्धारण में सुविधा हो।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु इच्छुक नागरिक दूरभाष क्रमांक 7777879370 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...