पौराणिक कथाओं के लिए एनीमेशन ही क्यों है सबसे सही रास्ता, राजामौली ने रखी अपनी राय

Posted On:- 2026-07-02




मुंबई (वीएनएस)। बाहुबली फ्रेंचाइजी, जिसमें बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन शामिल हैं, आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय कहानियों में शामिल बाहुबली ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड नहीं बनाए, बल्कि एक ग्लोबल कल्चरल फेनोमेनन बन गई। अब बाहुबली की यह विरासत बाहुबली: द इटरनल वॉर के साथ एक नए स्तर पर पहुंचने जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए इसके टीजर ने दुनिया भर के दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।

2026 के एनेसी एनिमेशन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में बाहुबली: द इटरनल वॉर का वर्क-इन-प्रोग्रेस प्रेजेंटेशन पेश करते हुए एस.एस. राजामौली ने कहा, "हमने इसकी कहानी पर इतना काम किया कि इस दुनिया और इन किरदारों को बनाते-बनाते हमारे पास ऐसे कई किस्से तैयार हो गए, जो फिल्मों के कई सीन्स जितने या उनसे भी ज्यादा ड्रामेटिक थे।"

राजामौली ने आगे कहा , "भारतीय पौराणिक कथाएं दूसरी दुनियाओं के किरदारों के शानदार और जीवंत वर्णनों से भरी हुई हैं। उन कल्पनाओं को सही मायनों में सिर्फ एनीमेशन के जरिए ही दिखाया जा सकता है। ईशान वही इंसान थे, जिनका हमें इंतजार था, जो बाहुबली को अगले लेवल तक ले जा सकते थे।"

बाहुबली: द इटरनल वॉर दो पार्ट्स में बनने वाली एक एनिमेटेड एपिक फिल्म है, जिसका निर्देशन अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर ईशान शुक्ला कर रहे हैं। इसके पहले पार्ट का टीजर रिलीज हो चुका है और फिल्म 2027 में रिलीज होगी।



Related News
thumb

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' का 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ हो...

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' वाकई में सबसे बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल्स में से एक है, जो इंडिया को पूरी दुनिया के सामने पेश करेगी


thumb

राघव जुयाल के बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया 'विक्रम मालिक' का नया प...

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 2026 की सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।


thumb

भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के लिए कोमल नाहटा को N...

भारतीय फिल्म व्यापार के वरिष्ठ विश्लेषक और कमेंटेटर कोमल नाहटा को नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया


thumb

प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई ऋत्विक पारीक की फिल्म 'डुग डुग'

प्राइम वीडियो ने आज व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म 'डुग डुग' के स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया। फिल्म का निर्देशन और लेखन ऋत्विक पारीक ने किया है। बॉट...


thumb

अयोध्या में अनुपम खेर ने राम मंदिर में की पूजा

अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।


thumb

ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर 'जय हनुमान' के मेकर्स ने दी खास बधाई

माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही और टी-सीरीज द्वारा पेश की जा रही 'जय हनुमान' में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के किरदार म...