मुंबई (वीएनएस)। मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अशोक सराफ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह पर पत्नी निवेदिता सराफ के साथ दोबारा शादी की कसमें खाईं। इस जश्न के मौके पर दोनों सितारे दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार हुए। इसके बाद एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। अभिनेता ने जश्न की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं, जिस पर उनके चाहने वाले प्यार लुटा रहे हैं।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। साथ में कैप्शन दिया, '37 साल बाद भी, जब मैं तुम्हें देखती हूं तो मेरा दिल उसी तरह मुस्कुरा उठता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी ताकत और मेरे हमेशा के प्यार बनने के लिए धन्यवाद। शादी की सालगिरह मुबारक हो। इस मौके पर, अशोक ने कुर्ता-पायजामा पहन रखा था, जबकि उनकी पत्नी आसमानी-हरे रंग की साड़ी में खूबसूरत लगीं। दोनों के चेहरे की खुशी देखने लायक है।
बाहुबली फ्रेंचाइजी, जिसमें बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन शामिल हैं, आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में स...
प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी लगातार ऐसी फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि अपनी अलग सोच और कहानी के लिए भी चर्चा में रहती हैं।
साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल मैसा (Mysaa) अपनी हर नई अपडेट के साथ दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ा रही है। पैन इंडिया स्टार रश्मिक...