कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दिल जीतने के बाद, रुक्मिणी वसंत अब टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में अपने नए, धाकड़ और स्टाइलिश अवतार से सबका ध्यान खींच रही हैं। फिल्म के “लेडीज़ एंड लेडीज़” वाले झलक के सामने आते ही इंटरनेट पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है, और फैंस उन्हें इस ग्लिम्प्स का सबसे बड़ा हाइलाइट बता रहे हैं।
टीज़र में रुक्मिणी ‘मेलिसा’ के किरदार में नजर आती हैं — एक ऐसा कैरेक्टर जो रहस्यमयी, अनप्रेडिक्टेबल और पूरी तरह कमांडिंग लगता है। अपने पहले के सॉफ्ट रोल्स से हटकर, इस बार वो एक डार्क और इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस के साथ सामने आई हैं। एक खास सीन जिसने इंटरनेट का दिल जीत लिया है, वो है जब वो हाथ में गन लिए नजर आती हैं — चेहरे पर शांति, लेकिन आंखों में पावर, जैसे ग्लैमर और खतरे का परफेक्ट मिक्स।
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को खूब सराहा जा रहा है।
एक फैन ने लिखा, “रुक्मिणी वसंत मेलिसा के रूप में। उसकी आँखों में सुंदरता। उसके हाथों में खतरा।”
वहीं दूसरे ने कहा, “, “पूकी से बदमाश… क्यूटीपी रुक्मिणी अब पूरी तरह फायर मोड में!”
कुछ फैंस का मानना है कि “मेलिसा” Toxic की अल्टीमेट स्टाइल आइकॉन बनने वाली है, तो कुछ साफ-साफ कह रहे हैं — “रुक्मिणी शो चुरा रही हैं!”
इन सब रिएक्शन्स के बीच कई दर्शकों ने ये भी नोटिस किया कि रुक्मिणी का ये नया लुक उन्हें पूरी तरह चौंका देता है। उनके पुराने किरदारों से ये तीखा और स्टाइलिश बदलाव ही इस रोल को और ज्यादा दिलचस्प बना रहा है।
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स, जिसमें यश लीड रोल में हैं, पहले से ही अपने बड़े स्केल और अलग दुनिया के लिए चर्चा में है। ऐसे में रुक्मिणी वसंत की मौजूदगी अब फिल्म का एक बड़ा चर्चा का विषय बनती जा रही है, और दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कहानी में उनका किरदार क्या रंग दिखाएगा।
आने वाले समय में रुक्मिणी ड्रैगन में जूनियर एनटीआर के साथ भी नजर आएंगी, साथ ही उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। साफ है, रुक्मिणी अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि हर इंडस्ट्री में तेजी से उभरती हुई एक मजबूत पहचान बन चुकी हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म बंटवारा 1947 के साथ भारतीय सिनेमा एक बड़ी ऐतिहासिक फिल्म देखने के लिए तैयार है।
मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अशोक सराफ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह पर पत्नी निवेदिता सराफ के साथ दोबा...
बाहुबली फ्रेंचाइजी, जिसमें बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन शामिल हैं, आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में स...