मुंबई (वीएनएस)। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म बंटवारा 1947 के साथ भारतीय सिनेमा एक बड़ी ऐतिहासिक फिल्म देखने के लिए तैयार है। भारत के इतिहास के सबसे अहम दौरों में से एक पर आधारित यह फिल्म 1940 के दशक की उस उथल-पुथल भरी कहानी को फिर से सामने लाती है, जब देश के बंटवारे ने लाखों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी। डर, बिछड़ने और बेघर होने के उस दौर के बीच यह फिल्म एक ऐसे इंसान की प्रेरणादायक कहानी दिखाती है, जिसने नफरत के बजाय हिम्मत और इंसानियत का रास्ता चुना। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद बॉबी देओल ने भी इसे लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है।
बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया पर बंटवारा 1947 का टीजर शेयर करते हुए लिखा—
"आप सबसे बेहतरीन हैं, भैया!
इस फिल्म को देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा हूं। आपको और पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।
टीजर शानदार लग रहा है। यकीन है कि यह फिल्म भी कमाल की होगी!"
https://www.instagram.com/reel/DaSTnBBNTR1/?igsh=ZHhoNnRoZnFjdWM5
बंटवारा 1947 के साथ यह चर्चित नाट्य कृति अब अभूतपूर्व स्तर पर बड़े पर्दे पर पहुंचने जा रही है। जिस कहानी के पाकिस्तान में कथित तौर पर वर्षों तक प्रतिबंधित रहने की बात कही जाती रही है, उसका अब एक भव्य सिनेमाई रूप में दर्शकों के सामने आना इस फिल्म को और भी खास बनाता है। यही वजह है कि बंटवारा 1947 को आने वाली सबसे दिलचस्प ऐतिहासिक फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
फिल्म में शबाना आज़मी, प्रीति जी ज़िंटा, करण देओल, अली फ़ज़ल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। बंटवारा 1947 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' वाकई में सबसे बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल्स में से एक है, जो इंडिया को पूरी दुनिया के सामने पेश करेगी
नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 2026 की सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।
भारतीय फिल्म व्यापार के वरिष्ठ विश्लेषक और कमेंटेटर कोमल नाहटा को नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया
प्राइम वीडियो ने आज व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म 'डुग डुग' के स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया। फिल्म का निर्देशन और लेखन ऋत्विक पारीक ने किया है। बॉट...
अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही और टी-सीरीज द्वारा पेश की जा रही 'जय हनुमान' में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के किरदार म...