कृषि विभाग ने तीन बीज विक्रेताओं का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

Posted On:- 2026-07-03




महासमुंद (वीएनएस)। जिले में खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित उन्नत बीज उपलब्ध कराने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने ग्राम लभराखुर्द स्थित मेसर्स प्रांकुर बीज उत्पादक कल्याण समिति, मेसर्स गंगा सीड्स एवं मेसर्स अन्ना सीड्स का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित बीज विक्रेताओं के यहां निर्धारित मानकों के अनुरूप अनियमितताएं पाई गईं। इस पर कृषि विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने बताया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा बीज की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी जारी रहेगी।

उप संचालक कृषि कश्यप ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे बीज खरीदते समय अधिकृत विक्रेता से ही बीज लें तथा खरीदी का बिल अवश्य प्राप्त करें। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत हो तो किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा उप संचालक कृषि कार्यालय, महासमुंद में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का उद्देश्य खरीफ 2026 के दौरान किसानों तक उन्नत बीज एवं उर्वरकों की समय पर और सुगमता से उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




Related News
thumb

मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया नि...

प्रदेश के कृषि, किसान कल्याण एवं संबंधित विभागों के मंत्री रामविचार नेताम ने बीजापुर जिले के मांझीगुड़ा गांव का दौरा कर प्रगतिशील किसान योगेश बागड़...


thumb

आरबीएसके के 'चिरायु' दल ने जन्मजात क्लेफ्ट लिप व पैलेट से पीड़ित बा...

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित 'चिरायु' दल द्वारा दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्...


thumb

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, सीएमएचओ डॉ. अविन...

सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने संवेदनशीलता और तत्प...


thumb

सीईओ ने वीबी-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना ...

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं स...


thumb

निर्माणाधीन बहुउद्देशीय केंद्र का किया निरीक्षण, समय-सीमा में कार्य...

कलेक्टर बी.एस. उइके ने विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुंडरदेही के आश्रित ग्राम बनगवां का दौरा कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं...


thumb

आधार, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, ट्रांसफार्मर स्थापना, पीएम किसान, एग्...

कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण समाधान पहल डायल 1076 सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं म...