कोरिया (वीएनएस)। गत एक जुलाई से पूरे देश की तर्ज पर कोरिया जिले में भी वीबीजीरामजी योजना ग्रामीण लागू हो गई है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गांरटी मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
राज्य कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुक्रम में कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव ने पूरे जिले में कार्य की मांग के आधार पर प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने वीबीजीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों में कार्यों के चिन्हांकन से लेकर ग्राम सभा की अनुमति, तकनीकी प्राक्कलनों को तैयार करने में जारी समस्त निर्देशों का अक्षरशः पालन किए जाने हेतु जनपदों को पत्र जारी कर दिया है।
पूर्व स्वीकृत कार्यों की पूर्णता :
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पहले से अकुशल रोजगार के लिए चल रही मनरेगा योजना के अंतर्गत पूर्व से स्वीकृत अनेक कार्य प्रगतिरत हैं। इन सभी अपूर्ण कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराया जाना है। खासकर जिले भर में चल रहे मिट्टी मूलक कार्यए आजीविका तालाबए डबरीए वृक्षारोपणए नर्सरी एवं आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों को मास्टर रोल जारी कर कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना प्राथमिकता :
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले में प्रगतिरत सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए जिले में हितग्राहियों के मैप जाब कार्ड के आधार पर प्रत्येक हितग्राही की लंबित मजदूरी हेतु शेष सभी दिवस के मास्टर रोल शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
भूजल संरक्षण एवं संवर्धन :
सभी ग्राम पंचायतों में वर्षा जल संरक्षण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर रोक्तिमा ने भूजल पुनर्भरण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक कार्य को अविलंब शुरू करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिले में स्वीकृति अनुसार रिचार्ज शाफ्टए इंजेक्शन वेलए पर्कोलेशन टैंक एवं स्ट्रैगरड ट्रेंच कार्यों को प्राथमिकता देते उन्होने कहा है कि जल दूत ऐप से प्राप्त डाटा का एनालिसिस करे जहां जल स्तर कम हुआ है वहां शासकीय भवनों हेतु रूफ वाटर हार्वेस्टिंग स्वीकृत किया जाए।
मूलभूत संरचना निर्माण का सही समय :
बारिश के दौरान स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रए मुक्तिधाम एपीडीएस भवन, स्कूल किचन शेड एवं ग्रामीण स्व.सहायता समूहों हेतु आजीविका शेड निर्माण जैसे कार्यो में अभिसरण की प्राथमिकता रखते हुए कार्यों की स्वीकृति के प्रस्ताव तैयार कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संबंधी कार्यों को अभिसरण से पूरा कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पर्यावरण संरक्षण कार्य जरूरी :
जिले की हरीतिमा को बचाए रखने के लिए सीएलएफ के माध्यम से पौधरोपण, ट्रीगार्ड निर्माण से फेंसिंग कराए जाने तथा प्रत्येक सीएलएफ के माध्यम से कम से कम 50 हजार फलदार पौधों का उत्पादन कार्य देने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए रोक्तिमा ने कम से कम 6 हेक्टेयर भूमिखंड चयनित कर न्यूनतम चार स्थानों पर वृहद स्तर पर रेशम कीट उत्पादन करने हेतु पौधारोपण कार्य प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह प्राथमिकता क्रम रोजगार सृजनए जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को गति देने में सहायक होगा।
प्रदेश के कृषि, किसान कल्याण एवं संबंधित विभागों के मंत्री रामविचार नेताम ने बीजापुर जिले के मांझीगुड़ा गांव का दौरा कर प्रगतिशील किसान योगेश बागड़...
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित 'चिरायु' दल द्वारा दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्...
सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने संवेदनशीलता और तत्प...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं स...
कलेक्टर बी.एस. उइके ने विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुंडरदेही के आश्रित ग्राम बनगवां का दौरा कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं...
कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण समाधान पहल डायल 1076 सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं म...