हर्ष कुमार मेश्राम ने संभाला राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता का पदभार; निवर्तमान ईडी शिरीष सेलट ने सौंपी कमान

Posted On:- 2026-07-03




राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के राजनांदगांव क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल संपन्न हुआ। कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा 01 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में, हर्ष कुमार मेश्राम ने आज राजनांदगांव क्षेत्र के नए मुख्य अभियंता (Chief Engineer) के रूप में आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। राजनांदगांव शहर के पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान कार्यपालक निदेशक (ED) शिरीष सेलट ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नए मुख्य अभियंता एच.के. मेश्राम ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, ”राजनांदगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चारों जिलों राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं कबीरधाम में विद्युत विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए हम पूरी टीमवर्क के साथ सतत् प्रयासरत रहेंगे। इन चारों जिलों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत व्यवस्था बनाए रखना और उत्कृष्ट उपभोक्ता सेवा प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।”

निवर्तमान कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट को दी गई भावभीनी विदाई : 

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजनांदगांव क्षेत्र के निवर्तमान कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट का स्थानांतरण दुर्ग क्षेत्र में इसी पद पर हुआ है। उनके स्थानांतरण पर कार्यालय के सभागार में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि सेलट 04 अक्टूबर 2024 को राजनांदगांव में मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ हुए थे और अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के चलते यहीं कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नत हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान वे अपनी कर्मठता, मिलनसार व्यवहार, समय की पाबंदी और शानदार कार्यशैली के लिए लोकप्रिय रहे। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विद्युत विकास और बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं : 

इस विशेष अवसर पर विद्युत उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष  ए.के. गौराहा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर एवं के.सी. खोटे उपस्थित रहे। साथ ही कार्यपालन अभियंता  एन.के. साहू, बीरबल उइके, आर.के. गोस्वामी, सीमा ढील, कौशलेन्द्र पाण्डे, एम.के. साहू, शोबी शर्मा,  रविकांत शर्मा और वरिष्ठ लेखाधिकारी भावेश वाल्दे सहित कार्यालय के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने नवपदस्थ मुख्य अभियंता  हर्ष कुमार मेश्राम को पुष्पगुच्छ भेंट कर पदभार ग्रहण करने की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उपस्थित जन ने निवर्तमान ईडी शिरीष सेलट को भी उनके भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस गरिमामय विदाई एवं स्वागत समारोह का कुशल मंच संचालन पब्लिसिटी ऑफिसर धर्मेन्द्र शाह मंडावी द्वारा किया गया।



Related News
thumb

मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया नि...

प्रदेश के कृषि, किसान कल्याण एवं संबंधित विभागों के मंत्री रामविचार नेताम ने बीजापुर जिले के मांझीगुड़ा गांव का दौरा कर प्रगतिशील किसान योगेश बागड़...


thumb

आरबीएसके के 'चिरायु' दल ने जन्मजात क्लेफ्ट लिप व पैलेट से पीड़ित बा...

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित 'चिरायु' दल द्वारा दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्...


thumb

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, सीएमएचओ डॉ. अविन...

सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने संवेदनशीलता और तत्प...


thumb

सीईओ ने वीबी-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना ...

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं स...


thumb

निर्माणाधीन बहुउद्देशीय केंद्र का किया निरीक्षण, समय-सीमा में कार्य...

कलेक्टर बी.एस. उइके ने विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुंडरदेही के आश्रित ग्राम बनगवां का दौरा कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं...


thumb

आधार, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, ट्रांसफार्मर स्थापना, पीएम किसान, एग्...

कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण समाधान पहल डायल 1076 सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं म...