स्वच्छता की ओर बरबसपुर का सशक्त कदम : चौपाल में ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ गांव बनाने का संकल्प

Posted On:- 2026-07-07




चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण की दी गई जानकारी, स्वच्छता की शपथ लेकर जनभागीदारी का दिया संदेश

एमसीबी (वीएनएस)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण की दिशा में ग्राम पंचायत बरबसपुर में  "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026" के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, शासकीय कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के उद्देश्य, महत्व एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण और प्रबंधन ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की आधारशिला है। इस अवसर पर ग्रामीणों को चार प्रकार के कचरे 1. गीला कचरा, 2. सूखा कचरा, 3. घरेलू हानिकारक कचरा तथा 4. स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट को अलग-अलग एकत्रित करने की प्रक्रिया का व्यवहारिक रूप से समझाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि कचरे का सही प्रबंधन न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि बीमारियों की रोकथाम और स्वच्छ जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है।

चौपाल में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों से ही कचरे का पृथक्करण प्रारंभ करें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं तथा स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच सोनमती, उपसरपंच शुभांशु शर्मा, पंचगण, शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

खाद की कालाबाजारी और गुणवत्ता पर सख्ती, दो दिन में सभी खाद दुकानों ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खा...


thumb

जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘‘लक्ष्य महासमुंद’’ से संवरेगा नौनिहालों ...

ग्रामीण अंचलों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी, कच्ची झोपड़ी स...

अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत सिंगनपुर की रहने वाली 52 वर्षीय सोमारी बाई (पति...


thumb

आरसेटी दंतेवाड़ा में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण का समापन, प्रश...

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) दंतेवाड़ा द्वारा ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार द्वारा आश्रम-छात्रावासों क...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों एवं पोटाकेबिनों में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविध...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों पर नगर पंचायत की सख्ती, 51 ...

नगर पंचायत बारसूर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के अंतर्गत वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। निकाय क्षेत्र में ऐसे 5...