अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में ’रोजगार एवं आवास दिवस’ का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण तथा शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) की जानकारी देते हुए वीबी जी राम जी अंतर्गत लागू नई मजदूरी दर 300 रुपये प्रतिदिन से अवगत कराया गया। साथ ही पंचायतों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत लखनपुर की ग्राम पंचायत गणेशपुर का भ्रमण कर रोजगार एवं आवास दिवस कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।
सीईओ अग्रवाल ने रोजगार सहायक को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रत्येक हितग्राही का 90 दिवस का मस्टर रोल अनिवार्य रूप से जारी किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मानव दिवस का पूरा लाभ प्राप्त हो सके।
समीक्षा के दौरान उन्होंने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी। पंचायत में संचालित समस्त विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश सचिव एवं सरपंच को दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य जनहित से जुड़े प्रकरणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत कचरा संग्रहण कार्य नियमित रूप से संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही ग्रामवासियों से पंचायत करों का समय पर भुगतान करने की अपील करते हुए सचिव को कर वसूली में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम में राजमिस्त्रियों की कमी को देखते हुए सीईओ ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से शीघ्र राजमिस्त्री प्रशिक्षण बैच प्रारंभ कराने के निर्देश दिए, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रगतिरत 153 आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा 46 अप्रारंभ आवासों का निर्माण तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।
इसके पश्चात सीईओ अग्रवाल ने ग्राम पंचायत सलका में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए स्वीकृत तीनों भवनों को एक माह के भीतर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश सरपंच एवं सचिव को दिए।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तामेश्वर राजवाड़े, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, जिला आवास एवं विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) की टीम, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खा...
ग्रामीण अंचलों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया...
अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत सिंगनपुर की रहने वाली 52 वर्षीय सोमारी बाई (पति...
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) दंतेवाड़ा द्वारा ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों एवं पोटाकेबिनों में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविध...
नगर पंचायत बारसूर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के अंतर्गत वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। निकाय क्षेत्र में ऐसे 5...