आधुनिक सिंचाई से बदली किस्मत : किसान शिवनंदन ने बहुफसली खेती से बढ़ाई अपनी कमाई

Posted On:- 2026-07-07




अम्बिकापुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर.के.वी.वाई.) के अंतर्गत किसानों को सिंचाई सुविधाओं से जोड़कर कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के सरईटिकरा ग्राम पंचायत के किसान शिवनंदन राम, पिता  कुंवर साय, को योजना के तहत सेलो बोर की सुविधा मिलने से उनकी खेती को नई दिशा मिली है। सिंचाई की स्थायी व्यवस्था होने से अब वे वर्षभर विभिन्न फसलों की खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।

किसान शिवनंदन राम ने बताया कि पहले सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर थी, जिससे उत्पादन प्रभावित होता था। कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सहयोग से उनके खेत में सेलो बोर स्थापित कराया गया। योजना के तहत उन्हें अनुदान का लाभ भी प्राप्त हुआ, जिससे बोर स्थापना की लागत का बड़ा हिस्सा कम हो गया।

उन्होंने बताया कि अब खेत में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से वे धान, उड़द, टमाटर, बैंगन, भिंडी तथा अन्य मौसमी सब्जियों की खेती आसानी से कर पा रहे हैं। सिंचाई सुविधा मिलने से फसलों की गुणवत्ता एवं उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे परिवार की आय बढ़ी है और खेती अधिक लाभकारी बन गई है।

शिवनंदन राम ने कहा कि पहले पानी की कमी के कारण खेती सीमित थी, लेकिन अब सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से बहुफसली खेती संभव हो गई है। समय पर सिंचाई होने से फसलें बेहतर विकसित हो रही हैं और बाजार में अच्छी कीमत भी मिल रही है।

उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से मिली इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।




Related News
thumb

खाद की कालाबाजारी और गुणवत्ता पर सख्ती, दो दिन में सभी खाद दुकानों ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खा...


thumb

जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘‘लक्ष्य महासमुंद’’ से संवरेगा नौनिहालों ...

ग्रामीण अंचलों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी, कच्ची झोपड़ी स...

अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत सिंगनपुर की रहने वाली 52 वर्षीय सोमारी बाई (पति...


thumb

आरसेटी दंतेवाड़ा में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण का समापन, प्रश...

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) दंतेवाड़ा द्वारा ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार द्वारा आश्रम-छात्रावासों क...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों एवं पोटाकेबिनों में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविध...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों पर नगर पंचायत की सख्ती, 51 ...

नगर पंचायत बारसूर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के अंतर्गत वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। निकाय क्षेत्र में ऐसे 5...