बीजापुर को मिलेगा स्थायी पेयजल का संबल, मिंगाचल (बेरूदी नदी) पर बन रहा एनीकट

Posted On:- 2026-07-08




बीजापुर (वीएनएस)। जिले में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीजापुर आवर्धन जल प्रदाय योजना के अंतर्गत मिंगाचल स्थित बेरूदी नदी पर एनीकट निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।

इस एनीकट के निर्माण से बीजापुर शहर के लिए वर्षभर पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही नदी में जल संरक्षण बढ़ेगा, जिससे भू-जल स्तर में सुधार, जल संवर्धन तथा स्थानीय लोगों और पशुओं के लिए निस्तारी की बेहतर सुविधा सुनिश्चित होगी। यह परियोजना केवल पेयजल आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिले में सतत जल प्रबंधन को भी मजबूत करेगी। एनीकट बनने से वर्षा जल का बेहतर संचयन होगा और आसपास के क्षेत्रों में जल उपलब्धता में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने के बाद बीजापुर शहर के नागरिकों को अधिक सुरक्षित, नियमित और बेहतर पेयजल सुविधा प्राप्त होगी, वहीं जल संरक्षण की दिशा में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।




Related News
thumb

जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा

जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2772...


thumb

खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की पहली सीढ़ी : कलेक्टर मिश्रा

जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से कल...


thumb

धमतरी में श्वेत क्रांति को रफ़्तार : गाँव-गाँव में बनेंगी नई डेयरी स...

जिले में दुग्ध उत्पादन और दुग्ध संकलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते सोमवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में समीक्षा ...


thumb

होटल में काम करने वाली महिला का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास य...

आर्थिक तंगी और जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष कर रही नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 की निवासी रामबती का वर्षों पुराना सपना आखिरकार...


thumb

जिले में अब तक 271.2 मिमी. वर्षा दर्ज

कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 271.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान ...