धमतरी में श्वेत क्रांति को रफ़्तार : गाँव-गाँव में बनेंगी नई डेयरी सहकारी समितियाँ

Posted On:- 2026-07-08




धमतरी (वीएनएस)। जिले में दुग्ध उत्पादन और दुग्ध संकलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते सोमवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवीन दुग्ध समितियों के गठन, दुग्ध संकलन केंद्रों के विस्तार तथा किसानों की सहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को संगठित कर उन्हें दुग्ध सहकारी समितियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि नई दुग्ध समितियों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाकर जिले में दुग्ध उत्पादन और संकलन दोनों में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।

बैठक में एनडीडीबी (NDDB) के प्रबंध संचालक ने बताया कि किसी भी नए दुग्ध संकलन केंद्र की स्थापना के लिए संबंधित क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम 250 से 500 लीटर दुग्ध उत्पादन होना आवश्यक है। इससे संकलन केंद्र का संचालन आर्थिक रूप से व्यवहार्य और सुचारू रूप से किया जा सकता है।

विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारियों ने बैठक के दौरान दुग्ध संकलन केंद्रों के सचिवों के समक्ष आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का परीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एनडीडीबी के प्रबंध संचालक, देवभोग दुग्ध महासंघ के अधिकारी मुकेश देवांगन, एसडीएम प्रीति दुर्गम, रेवाराम साहू तथा पशुपालन विभाग के विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुजेंद्र सोनी, डॉ. पी.के. लाओत्रे, डॉ. भूपेंद्र सिन्हा, डॉ. सुरेंद्र मरकाम, डॉ. प्रमोद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा

जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2772...


thumb

खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की पहली सीढ़ी : कलेक्टर मिश्रा

जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से कल...


thumb

होटल में काम करने वाली महिला का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास य...

आर्थिक तंगी और जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष कर रही नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 की निवासी रामबती का वर्षों पुराना सपना आखिरकार...


thumb

बीजापुर को मिलेगा स्थायी पेयजल का संबल, मिंगाचल (बेरूदी नदी) पर बन ...

जिले में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीजापुर आवर्धन जल प्रदाय योजना के अंतर्गत मिंगाचल स्थित ...


thumb

जिले में अब तक 271.2 मिमी. वर्षा दर्ज

कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 271.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान ...