बीजापुर (वीएनएस)। आर्थिक तंगी और जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष कर रही नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 की निवासी रामबती का वर्षों पुराना सपना आखिरकार पूरा हो गया। होटल में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली रामबती को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना पक्का मकान मिल गया, जिससे उनके परिवार के जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा का संचार हुआ।
रामबती पिछले लगभग 30 वर्षों से बीजापुर में निवासरत हैं। पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। एक जवान बेटे और दिव्यांग बेटी का पालन-पोषण करते हुए उन्होंने होटल में काम कर किसी तरह परिवार का जीवन यापन किया। इस दौरान वे एक छोटे और जर्जर मकान में रहती थीं, जहां बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर जमीन, मोर मकान घटक के अंतर्गत उनका चयन किया गया। नगर पालिका एवं योजना से जुड़े अधिकारियों की टीम ने सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसके बाद उनका आवास स्वीकृत हुआ।
हालांकि आर्थिक अभाव के कारण रामबती शुरुआत में मकान निर्माण नहीं करा पा रही थीं। ऐसे में नगर पालिका बीजापुर और प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया। स्थानीय मिस्त्री की मदद से उन्होंने धीरे-धीरे अपने सपनों का पक्का घर तैयार किया। आज रामबती अपने नए घर में परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका अपना पक्का मकान होगा। वे इस सहायता के लिए नगर पालिका बीजापुर, राज्य शासन और प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।
जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2772...
जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से कल...
जिले में दुग्ध उत्पादन और दुग्ध संकलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते सोमवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में समीक्षा ...
जिले में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीजापुर आवर्धन जल प्रदाय योजना के अंतर्गत मिंगाचल स्थित ...
कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 271.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान ...