धमतरी (वीएनएस)। जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में व्यायाम शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने सभी व्यायाम शिक्षकों से स्कूलों में संचालित खेल गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के कई व्यायाम शिक्षक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जबकि कुछ शिक्षक केवल औसत प्रयास कर रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर व्यायाम शिक्षकों की रुचि नहीं होने के कारण विद्यार्थी खेल गतिविधियों से नहीं जुड़ पा रहे हैं।
कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और लक्ष्य प्राप्ति की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी व्यायाम शिक्षकों को सक्रिय होकर कार्य करने तथा सप्ताह में कम से कम दो से तीन दिन नियमित रूप से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने व्यायाम शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों का लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने को कहा। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों में उपलब्ध खेल सामग्री एवं खेल मैदानों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने, खेल मैदानों के समतलीकरण तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों से जुड़ने वाले युवा अनुशासित बनते हैं और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं। सभी व्यायाम शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ विद्यालयों में नियमित खेल गतिविधियां संचालित करें। प्रत्येक विद्यालय से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाए। साथ ही बच्चों के लिए आवश्यक खेल सामग्री और बेहतर खेल मैदान उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, एसडीएम धमतरी पीयूष तिवारी, सहायक संचालक शिक्षा यदुनंदन वर्मा, सहायक खेल अधिकारी जे.पी. देव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जिले के व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।
जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2772...
जिले में दुग्ध उत्पादन और दुग्ध संकलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते सोमवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में समीक्षा ...
आर्थिक तंगी और जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष कर रही नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 की निवासी रामबती का वर्षों पुराना सपना आखिरकार...
जिले में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीजापुर आवर्धन जल प्रदाय योजना के अंतर्गत मिंगाचल स्थित ...
कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 271.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान ...