प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से 1500 किडनी मरीजों को मिला निःशुल्क डायलिसिस सेवा

Posted On:- 2026-07-09




सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिला अस्पताल सारंगढ़  में प्रधानमंत्री नि:शुल्क डायलिसिस सेवा में 1500 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क सफल डायलिसिस किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में किडनी रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनधारा नि:शुल्क डायलिसिस सेवा का लाभ मिला हैं। इस सुविधा के सुचारू संचालन से अब स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ता, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बड़ी बचत हो रही है।

राज्य शासन के समर्पित मेडिकल टीम डायलिसिस यूनिट की इस सफलता का मुख्य आधार है। यहाँ के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी विशेषज्ञ सेवा भावना से कार्य कर रहे हैं। हर मरीज की स्थिति पर चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा चौबीसों घंटे पैनी नजर रखी जाती है। संक्रमण मुक्त और पूरी तरह सैनिटाइज्ड वातावरण में समयबद्ध तरीके से सत्रों का संचालन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से क्रोनिक किडनी के मरीजों में खून की कमी, यूरिन से जुड़े कई समस्या, पैरो और चेहरे में सूजन आना, थकान, उक्त रक्तचाप, अनिद्रा, भूख में कमी, त्वचा में खुजली, मासपेशियों में झनझनाहट होना, सांस लेने में तकलीफ होना, शरीर के वजन में अचानक बदलाव आना, सिर दर्द होना आदि प्रकार के बीमारी से मरीजों को राहत मिला है।

क्या है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी) : 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) नागरिकों को नि:शुल्क डायलिसिस और एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) मरीजों के लिए रियायती दर पर डायलिसिस सेवाएं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 7 अप्रैल 2016 से अब तक संचालित किया जा रहा है।



Related News
thumb

13 से 18 जुलाई तक चलेगा एचपीवी विशेष टीकाकरण सप्ताह

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ह्यूमन पैप...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान, विधायक लता उसेंड...

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को विकासखंड कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक व...


thumb

जिला स्तरीय ‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा संचालित श्दीदी के गोठश् रेडियो कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचाय...


thumb

विधायक लता उसेंडी ने विद्यार्थियों का किया स्वागत, गणवेश, सरस्वती स...

विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विक...


thumb

राज्य स्तरीय ‘दीदी के गोठ‘ कार्यक्रम में कोंडागांव की दीदियों ने बढ़...

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्दीदी के गोठश् कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सक्रिय एवं गरिमामयी स...


thumb

केंद्रीय टीम ने तेंदुआ गांव में किया सघन कुष्ठ खोज अभियान का निरीक्षण

जिले में संचालित सघन कुष्ठ खोज अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं गुणवत्ता का आकलन करने केंद्रीय टीम ने विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत प...