निःशुल्क शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश हेतु तृतीय एवं अंतिम चरण प्रारंभ

Posted On:- 2026-07-17




22 जुलाई से 05 अगस्त 2026 तक कर सकते है आवेदन

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) धारा 12 के तहत दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत संचालित निजी स्कूलों के प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीट, बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) परिवारों, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अनाथ, दिव्यांग, एचआईवी पॉजिटिव तथा मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए आरक्षित रखी गयी है। जिसमें सत्र 26-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु जिला स्तर पर शालावार आरटीई की रिक्त सीटों की प्रकटीकरण 17 जुलाई से 21 जुलाई, पत्र आवेदकों (पालकों) द्वारा आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 से शुरू हो जायेंगे। तथा नोडल प्राचार्य द्वारा प्राप्त आवेदनों का सूक्ष्मता से परीक्षण, सत्यापन 25 जुलाई से 7 अगस्त तक किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन आप आरटीई के वेबसाइट http:eduportal.cg.nic.in/RTE/ पर जाकर भर सकते है। यदि आपके आसपास ऐसे परिवार है, हो तो आप उन तक इस योजना की जानकारी पहुँचाए, ताकि उनको इस योजना का लाभ मिल सकें।

इस संबंध में सभी पालकों से आग्रह किया गया है कि सभी सम्बन्धित दस्तावेज जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जिस वर्ग में आते हैं उससे संबंधित प्रमाण पत्र जैसे बीपीएल सर्वे सूची या जाति प्रमाण पत्र या मेडिकल प्रमाण पत्र आदि आवेदन करने से पूर्व तैयार करके अपने पास रखें। शिक्षा के अधिकार धारा 12 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए पालकगण इंडस एक्शन के हेल्पलाइन नंबर 011-411-32689 में मिस कॉल कर सकते है। इससे संबंधित उनकेे किसी भी समस्या का समाधान इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से किया जायेगा।



Related News
thumb

जीवित कर्मचारी को सरकारी रिकॉर्ड में बताया मृत, हाई कोर्ट ने निरस्त...

सरकारी तंत्र की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उसकी नौकरी समाप्त कर दी गई।


thumb

संतोषी नगर ब्रिज के पास बेकाबू ट्रक 15 फीट नीचे गिरा, कार को भी मार...

। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा एक ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचान...


thumb

दो माह से वेतन नहीं मिलने पर ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, गेवरा परियो...

एसईसीएल की गेवरा परियोजना में साइलो (SILO) और सीएचपी (CHP) निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने वेतन...


thumb

पड़ोसी किसानों की सफलता से प्रेरित होकर पहली बार नैनो यूरिया और नैनो...

कृषि विभाग द्वारा किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण क्षेत्रों में...


thumb

छात्राओं को मिली करियर की नई दिशा, युवा कौशल दिवस पर आयोजित हुआ कैर...

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से ...


thumb

बीएसपी को पीएनजी की आपूर्ति करेगा अडाणी टोटल गैस, एमओयू पर हुए हस्त...

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र एवं टाउनशिप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति...