संतोषी नगर ब्रिज के पास बेकाबू ट्रक 15 फीट नीचे गिरा, कार को भी मारी टक्कर

Posted On:- 2026-07-17




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा एक ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

ट्रक की चपेट में आने से कार (CG 04 MA 3271) भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम शुरू किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।



Related News
thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्म...

भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...



thumb

एक साल से कान में फंसा था लोहे का छर्रा, सर्जरी से बची बच्ची की सुन...

डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के चिकित्सकों ने 9 वर्षीय बच्ची की सुनने की क्षमता बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। बच्ची के कान में करीब एक साल से फंस...


thumb

सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, जगदलपुर में बढ़ा हादसों का खतरा

शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी के साथ-साथ जनसुरक्षा का गंभीर मुद्दा बनते जा रहे हैं। धरमपुरा मार्ग से लेकर कुम्ह...


thumb

‘आगाज’ अभियान में सुकमा पुलिस की कार्रवाई, 10.7 किलो गांजा के साथ द...

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘आगाज’ अभियान के तहत सुकमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोंटा क्षेत्र म...


thumb

कैदी की सजा माफी अटकी, रिकॉर्ड गायब होने पर हाईकोर्ट सख्त

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की सजा माफी याचिका पर सुनवाई नहीं होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। रिकॉर्ड गायब होने क...