कोरबा (वीएनएस)। एसईसीएल की गेवरा परियोजना में साइलो (SILO) और सीएचपी (CHP) निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में गुरुवार को श्रमिक चौक पर प्रदर्शन किया। श्रमिकों के काम पर नहीं पहुंचने से परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया।
श्रमिकों ने बताया कि करीब दो माह पहले भी वेतन भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने सीजीएम कार्यालय का घेराव किया था। उस समय एसईसीएल के एरिया पर्सनल मैनेजर, कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच यह सहमति बनी थी कि हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच वेतन का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके बावजूद इस माह भी तय समय पर वेतन नहीं मिला।
प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आरोप है कि 10 तारीख को प्रबंधन ने सोमवार से बुधवार के बीच भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उनके खातों में राशि नहीं पहुंची। दोबारा जानकारी लेने पर अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा कि "जब भुगतान होगा, तब काम पर आना।"
इस जवाब से नाराज श्रमिकों ने काम बंद कर श्रमिक चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि नियमित वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। वहीं, श्रमिकों के प्रदर्शन से गेवरा परियोजना के निर्माण कार्य पर भी असर पड़ा है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के चिकित्सकों ने 9 वर्षीय बच्ची की सुनने की क्षमता बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। बच्ची के कान में करीब एक साल से फंस...
शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी के साथ-साथ जनसुरक्षा का गंभीर मुद्दा बनते जा रहे हैं। धरमपुरा मार्ग से लेकर कुम्ह...
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘आगाज’ अभियान के तहत सुकमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोंटा क्षेत्र म...
आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की सजा माफी याचिका पर सुनवाई नहीं होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। रिकॉर्ड गायब होने क...
बस्तर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का असर अब अपराध के आंकड़ों में भी नजर आने लगा है। नक्सल हिंसा में कमी के साथ ही हत्या जैसे गंभीर अपराधो...