बीएसपी को पीएनजी की आपूर्ति करेगा अडाणी टोटल गैस, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

Posted On:- 2026-07-17




भिलाईनगर (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र एवं टाउनशिप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए गुरुवार को महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना तथा संयंत्र की ऊर्जा दक्षता में सुधार करना है।

समझौता हस्ताक्षर समारोह में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैन तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अडाणी टोटल गैस लिमिटेड की ओर से नविंदरजीत सिंह बेदी और बीएसपी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) बी.के. बेहरा ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।

बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस के उपयोग का दायरा बढ़ाने और वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे प्रोपेन एवं एलपीजी के स्थान पर तकनीकी रूप से उपयुक्त क्षेत्रों में पीएनजी अपनाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों संस्थानों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को भी आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

कार्यक्रम के दौरान उप प्रबंधक (जनसंपर्क) शालिनी चौरसिया ने भिलाई इस्पात संयंत्र की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। अधिकारियों ने इस समझौते को हरित ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे संयंत्र की ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।



Related News
thumb

कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड का किया व्यापक मैदानी दौरा

जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश...


thumb

विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जल संरक्षण महाअभिय...

विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवागढ़ में विकासखंड के समस्त ग...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्म...

भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...



thumb

एक साल से कान में फंसा था लोहे का छर्रा, सर्जरी से बची बच्ची की सुन...

डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के चिकित्सकों ने 9 वर्षीय बच्ची की सुनने की क्षमता बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। बच्ची के कान में करीब एक साल से फंस...


thumb

सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, जगदलपुर में बढ़ा हादसों का खतरा

शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी के साथ-साथ जनसुरक्षा का गंभीर मुद्दा बनते जा रहे हैं। धरमपुरा मार्ग से लेकर कुम्ह...