मोहला (वीएनएस)। शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में पूर्णतः अस्थायी/अंशकालीन अनुबंध के आधार पर संविदा शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विषयों के शिक्षकों की भर्ती हेतु साक्षात्कार का आयोजन 19 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने से पूर्व संबंधित विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से 17 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। मोहला एवं मानपुर विद्यालयों के लिए पंजीयन एवं अन्य जानकारी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, मानदेय, सेवा शर्तें, आवेदन प्रारूप तथा अन्य आवश्यक जानकारी विद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। साक्षात्कार की प्रक्रिया 19 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर (संचालन अंबागढ़ चौकी) में प्रारंभ होगी।
। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा एक ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचान...
एसईसीएल की गेवरा परियोजना में साइलो (SILO) और सीएचपी (CHP) निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने वेतन...
कृषि विभाग द्वारा किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण क्षेत्रों में...
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से ...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र एवं टाउनशिप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति...
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने अंजोरा स्थित दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के लाइवलीहुड/इनक्यूबेशन सेंटर में उपकरण...