रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महतारी वंदन योजना को लेकर उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में गलत आंकड़ा पढ़ दिया। विभागीय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि योजना से जुड़ी 1 लाख 23 हजार 700 महिलाएं मृत हो चुकी हैं। मंत्री का यह बयान सुनते ही सदन में हलचल मच गई और विपक्ष ने सरकार को घेर लिया।
दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं, ई-केवाईसी के कारण योजना से वंचित लाभार्थियों और लंबित आवेदनों को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे थे। सवाल-जवाब के दौरान आंकड़ों की चर्चा के बीच मंत्री ने विभागीय जानकारी पढ़ते हुए यह विवादित आंकड़ा पेश कर दिया, जिसके बाद सदन में मौजूद सदस्य भी हैरान रह गए।
मंत्री के जवाब पर विधायक उमेश पटेल ने तंज कसते हुए विधानसभा अध्यक्ष से कहा, "अब और क्या सवाल करें?" मंत्री के बयान के बाद सदन में कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई और विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे।
दूसरे चरण को लेकर सरकार से जवाब तलब
विधायक उमेश पटेल ने सरकार से यह भी पूछा कि महतारी वंदन योजना का दूसरा चरण कब शुरू होगा, क्योंकि मार्च 2024 से योजना का पोर्टल बंद है और नई पात्र महिलाओं के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि नई हितग्राहियों के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी।
हालांकि, मंत्री इस संबंध में कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं बता सकीं। सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया और नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विधानसभा में हुई इस घटना ने न केवल महतारी वंदन योजना के संचालन पर सवाल खड़े किए, बल्कि विभागीय अधिकारियों द्वारा मंत्री को उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड अदालत ने 5 दिन और बढ...
बिलासपुर में गुरुवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर निचली बस्तियों
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
छत्तीसगढ़ में सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण बढ़ते सड़क हादसों और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा विधानसभा में गूंजा
छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर अब सरकार के अपने विधायक भी असहज नजर आने लगे हैं