'कांग्रेस ने फील्डिंग सजाई, सरकार लगाएगी चौके-छक्के': अविश्वास प्रस्ताव पर ओपी का पलटवार

Posted On:- 2026-07-17




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भले ही अविश्वास प्रस्ताव के जरिए "फील्डिंग" सजाई हो, लेकिन सरकार अपने कामकाज और उपलब्धियों के दम पर सदन में "चौके-छक्के" लगाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष के इस कदम से सरकार को अपने ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को सदन और प्रदेश की जनता के सामने रखने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कार्यों का पूरा लेखा-जोखा सदन में पेश करेगी।

ओपी चौधरी ने कांग्रेस के पिछले कार्यकाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्षों में तत्कालीन सरकार द्वारा किए गए कार्यों और कथित अनियमितताओं को भी सदन के सामने रखा जाएगा, ताकि जनता सच्चाई जान सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है और यही वजह है कि वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को न सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, न चुनाव आयोग पर और न ही ईवीएम पर।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है और चुनाव दर चुनाव भाजपा को जनादेश दिया है। ऐसे में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव जनता के फैसले के खिलाफ उसकी राजनीतिक हताशा का प्रतीक है।



Related News
thumb

जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर

जशपुर जिले में ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जशपुर जिले की सभी 44 सहकारी समितियों क...


thumb

निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी,रायपुर सेंट्रल जे...

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचारकेंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक ...


thumb

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में...


thumb

आईएफसी परियोजना ने बदली जिंदगी :नर्सरी उद्यमी बनकर बनी आत्मनिर्भरता...

कभी सीमित संसाधनों के बीच खेती तक सिमटी नीलू वर्मा आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की मिसाल बन गई हैं


thumb

कोंडागांव में शुरू हुआ मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन

कुपोषण से लड़ाई को जनभागीदारी से जोड़ते हुए कोंडागांव जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में सुपोषण की ओर एक कदम बढ़ाते हुए मुनगा पौधरोपण जन आ...


thumb

छत्तीसगढ़ में अब तक औसत वर्षा का 81 प्रतिशत से अधिक बारिश

मानसून की प्रगति देश के बड़े हिस्से में संतोषजनक रही है, जो खरीफ फसलों (विशेषकर धान) की बुवाई और जल-स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है हालांकि, असम...