जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर

Posted On:- 2026-07-17




रायपुर(वीएनएस)।जशपुर जिले में ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जशपुर जिले की सभी 44 सहकारी समितियों को चरणबद्ध तरीके से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी, बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

जिला पंचायत जशपुर के सभागार में कॉमन सर्विस सेंटर संचालन एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में रायपुर से आए राज्य परियोजना प्रबंधक श्री सुरेन्द्र कुमार दास ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों, समिति प्रबंधकों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों एवं कर्मचारियों को सीएससी संचालन, डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा लैम्प्स के माध्यम से सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण में बताया गया कि सीएससी के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को आधार आधारित सेवाएं, बिजली एवं पानी के बिलों का भुगतान, मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, बैंकिंग एवं बीमा सेवाएं, डिजिटल भुगतान, किसान हितग्राही सेवाएं तथा विभिन्न ई-गवर्नेंस सेवाओं सहित 20 से अधिक डिजिटल सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पैक्स पुनर्गठन-2025 के बाद जशपुर जिले में 20 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया है। राज्य शासन की प्राथमिकता इन समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे समितियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे और ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही सहजता से उपलब्ध हो सकेंगी।



Related News
thumb

अमृत भारत स्टेशन योजना: रायपुर डीआरएम ने सरोना और बालोद स्टेशनों के...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

हरित दंतेवाड़ा की दिशा में बड़ा अभियान-एक दिन में बने 1 लाख सीड बॉल

जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज ...


thumb

रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 250 से अधिक अभ्यर्थियों ने ...

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दंतेवाड़ा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइवलीहु...


thumb

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का बचेली आगमन पर हुआ गार्ड ...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का आज बचेली स्थित एनएमडीसी विश्राम गृह में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्...


thumb

नैनो यूरिया बना भरोसे की पहचान, किसान रामदुलारी ने बढ़ाया उपयोग का द...

जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी रामदुलारी साहू आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।


thumb

सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन के लिए सहारा, मुकुटा को आसानी से मिला नया...

शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।