महतारी वंदन पोर्टल कब खुलेगा? अपने ही विधायक के सवाल पर सरकार नहीं दे पाई तारीख

Posted On:- 2026-07-17




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर अब सरकार के अपने विधायक भी असहज नजर आने लगे हैं। विधानसभा के मानसून सत्र में सत्तारूढ़ दल के विधायक धर्मजीत सिंह ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से साफ शब्दों में पूछा कि आखिर योजना के नए आवेदनों के लिए पोर्टल कब खोला जाएगा, ताकि वे अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को स्पष्ट जवाब दे सकें।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के दौरे और जनसंपर्क कार्यक्रमों में महिलाएं लगातार पूछ रही हैं कि सरकार पोर्टल कब खोलेगी और उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ कब मिलेगा। उन्होंने मंत्री से कहा, "आप सदन में जो बताएंगी, वही हम क्षेत्र में जाकर महिलाओं को बताएंगे। हमारे पास इसका जवाब नहीं है।"

महिलाओं के सवालों से बढ़ा विधायकों पर दबाव
धर्मजीत सिंह के बयान से साफ संकेत मिले कि महतारी वंदन योजना के दूसरे चरण में देरी अब सत्ताधारी दल के विधायकों के लिए भी मुश्किल बनती जा रही है। नई पात्र महिलाओं और पहले आवेदन नहीं कर पाने वाली महिलाओं की ओर से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं, लेकिन सरकार अभी तक कोई समय-सीमा तय नहीं कर सकी है।

सरकार ने नहीं बताई तारीख
विधायक ने पूछा कि नई हितग्राहियों और शुरुआती चरण में आवेदन से वंचित महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी। जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रारंभ से जून 2026 तक प्रदेश में 70 लाख 17 हजार 428 पात्र महिलाओं का पंजीयन किया गया है।

मंत्री के अनुसार, जून 2026 तक 68 लाख 54 हजार 3 महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि 35 हजार 930 हितग्राही ई-केवाईसी, दस्तावेजों की कमी और स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र जैसी वजहों से लाभ से वंचित हैं। इन कमियों के दूर होने के बाद उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

हालांकि, सबसे अहम सवाल पर सरकार स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। मंत्री ने कहा कि नए आवेदन कब से लिए जाएंगे, इसकी कोई निश्चित तिथि फिलहाल तय नहीं है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

सरकार की ओर से तारीख नहीं बताए जाने के बाद यह साफ हो गया कि महतारी वंदन योजना के दूसरे चरण को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, जबकि इस मुद्दे पर जनता के साथ-साथ अब सत्ताधारी दल के विधायक भी जवाब तलाश रहे हैं।



Related News
thumb

रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड बढ़ी, अब 22 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे क...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड अदालत ने 5 दिन और बढ...


thumb

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर बेहाल, स्कूलों में छुट्टी; कलेक्टर ने सभ...

बिलासपुर में गुरुवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर निचली बस्तियों


thumb

'कांग्रेस ने फील्डिंग सजाई, सरकार लगाएगी चौके-छक्के': अविश्वास प्रस...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।


thumb

आवारा मवेशियों से जनता परेशान, सरकार बोली- नई योजना पर नहीं हो रहा ...

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण बढ़ते सड़क हादसों और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा विधानसभा में गूंजा


thumb

अफसरों की चूक से सदन में फंसी मंत्री, 1.23 लाख महिलाओं को बता दिया मृत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महतारी वंदन योजना को लेकर उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में...