भिलाई (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) में पूर्णतः इन-हाउस संसाधनों से विकसित नए हॉट मेटल (एचएम) लैडल प्रीहीटर एवं वैकल्पिक कोक ओवन गैस (सीओजी) हेडर लाइन की कमीशनिंग की गई। यह तकनीकी उपलब्धि उत्पादन क्षमता, बेहतर परिचालन तथा सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
परियोजना के अंतर्गत एसएमएस-3 में दो महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार किए गए हैं। प्रथम, समर्पित डीएन-350 हेडर लाइन एवं नए हॉट मेटल लैडल प्रीहीटर की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से लैडल बे एवं नए प्रीहीटर को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इससे लैडल को कम समय में तैयार करने की क्षमता बढ़ी है तथा परिचालन बेहतर हुआ है। द्वितीय, वैकल्पिक सीओजी हेडर लाइन विकसित की गई है, जो लैडल ड्रायर सर्किट को निरंतर एवं स्थिर गैस आपूर्ति उपलब्ध कराती है। इससे प्रतिदिन निर्धारित उत्पादन लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक संख्या में तैयार लैडल उपलब्ध रहेंगे।
नई ड्यूल-हेडर प्रणाली की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसकी रेडंडेंसी (वैकल्पिक व्यवस्था) है। अब लैडल ड्रायर सर्किट के नियमित अनुरक्षण के दौरान भी उत्पादन प्रभावित नहीं होगा। इससे अनावश्यक डाउनटाइम में कमी आएगी तथा संयंत्र की उत्पादकता, उपलब्धता एवं परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
यह परियोजना भिलाई इस्पात संयंत्र की इन-हाउस इंजीनियरिंग क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है। परियोजना की संकल्पना से लेकर सफल क्रियान्वयन तक का कार्य मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) त्रिभुवन बैठा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्य में महाप्रबंधक (ऑपरेशन) पी. के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) पी. के. सतपथी, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) संजीव कुमार मिश्रा, कन्वर्टर मैकेनिकल टीम से उप महाप्रबंधक राकेश वृष्णवंशी एवं वरिष्ठ प्रबंधक चंदन चतुर्वेदी तथा कन्वर्टर इलेक्ट्रिकल टीम से उप महाप्रबंधक रजत सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पोक्सो एक्ट के तहत डॉक्टरों की कानूनी जिम्मेदारी को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि केवल किसी नाबालिग की सोनोग्राफ...
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैय...
संजय मार्केट पार्किंग से चोरी हुई करीब 12 लाख रुपये कीमत की अशोक लीलैंड पिकअप वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया।
छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से सक्रिय मानसून के चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के म...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज घुमका तहस...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज एवं कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीक...