रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैयारी के तहत 23 और 24 जुलाई को नॉन-इंटरलाकिंग (NI) का तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कारण इस रूट पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा और कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने से भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम होगा। इसी उद्देश्य से संरक्षा संबंधी कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अस्थायी रूप से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
23 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें:
68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...
जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शॉर्ट रि...
बस्तर में लगातार हो रही बारिश और नदियों-झरनों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जलक्रीड़ाओ...
जिले के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल जाने की उम्र में चार बच्चों से खेत में धान की रोपाई कराई जा रही थी। ...
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में कथित रूप से शराब और चिकन पार्टी करने का मामला सामने आया है। घटना का ...
प्रदेश में शुरू होने वाले नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के ...