बस्तर में बारिश के चलते बोटिंग पर रोक, पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील

Posted On:- 2026-07-23




जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर में लगातार हो रही बारिश और नदियों-झरनों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जलक्रीड़ाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। चित्रकोट जलप्रपात में बोटिंग, जबकि धुड़मारास, तीरथगढ़, मांझीपाल, तिरिया और नेतानार क्षेत्रों में बंबू राफ्टिंग व कयाकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, मानसून के दौरान इंद्रावती नदी और अन्य जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जिससे हादसे की आशंका रहती है। इसी कारण चित्रकोट जलप्रपात के निचले हिस्से में पर्यटकों के जाने और नौकायन पर प्रतिबंध लगाया गया है। तीरथगढ़ जलप्रपात में भी नीचे स्थित मंदिर तक जाने पर रोक लगा दी गई है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि वर्षा ऋतु में जलभराव और फिसलन के कारण कोटमसर, कैलाश सहित सभी प्रमुख गुफाओं को भी अस्थायी रूप से पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है।

वहीं, जलक्रीड़ाओं पर रोक का असर स्थानीय आजीविका पर भी पड़ा है। मांझीपाल ईको समिति से जुड़े युवाओं ने बताया कि राफ्टिंग और कयाकिंग बंद होने से वे फिलहाल खेती-किसानी में जुटे हैं। दूसरी ओर, कई पर्यटक जलक्रीड़ाएं बंद होने से निराश होकर केवल जलप्रपातों का नजारा देखकर लौट रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करने की अपील की है।



Related News
thumb

अखिल जैन ने गौ सेवा आयोग अध्यक्ष को भेंट की ‘गाय एक अनुसंधान' पुस्तक

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग कार्यालय में गौ-माता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई।


thumb

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना लक्ष्य : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर नल (जल ...


thumb

सारंगढ़ में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, पुलिस से हुई झूमाझटकी

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में का...


thumb

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 ...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार के सदस्य के पास पहले से वैध जाति प्...


thumb

शादी से लौट रहे परिवार की कार खंभे से टकराई, 1 की मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...


thumb

बालोद में शिक्षक की बेरहमी, 12 वर्षीय छात्र की पिटाई पर केस दर्ज

जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शॉर्ट रि...