हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं

Posted On:- 2026-07-23




बिलासपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार के सदस्य के पास पहले से वैध जाति प्रमाण पत्र है, तो उसी परिवार के अन्य पात्र बच्चों को केवल वर्ष 1950 के दस्तावेज नहीं होने के आधार पर प्रमाण पत्र से वंचित नहीं किया जा सकता। जस्टिस ए.के. प्रसाद ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता डॉ. प्राची दीवान ने अदालत को बताया कि प्रदेश में अनेक भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पास वर्ष 1950 के राजस्व या अन्य अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण उनके बच्चों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, प्रवेश और रोजगार के लिए आवश्यक जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यदि परिवार के किसी सदस्य का वैध जाति प्रमाण पत्र पहले से जारी है और ग्राम सभा या ग्राम स्तरीय समिति यह प्रमाणित करती है कि आवेदक उसी परिवार और उसी जाति से संबंधित है, तो अधिकारियों को उसके आवेदन पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे मामलों में आवेदक को अनावश्यक रूप से वर्ष 1950 के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी कर समयबद्ध तरीके से निर्णय लें। अदालत ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्राप्त होने के 60 दिनों के भीतर पात्र आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।



Related News
thumb

अखिल जैन ने गौ सेवा आयोग अध्यक्ष को भेंट की ‘गाय एक अनुसंधान' पुस्तक

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग कार्यालय में गौ-माता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई।


thumb

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना लक्ष्य : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर नल (जल ...


thumb

सारंगढ़ में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, पुलिस से हुई झूमाझटकी

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में का...


thumb

शादी से लौट रहे परिवार की कार खंभे से टकराई, 1 की मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...


thumb

बालोद में शिक्षक की बेरहमी, 12 वर्षीय छात्र की पिटाई पर केस दर्ज

जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शॉर्ट रि...