रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग कार्यालय में गौ-माता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने अपनी रचित अनुसंधान पुस्तक ‘गाय एक अनुसंधान' छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल को भेंट कर पुस्तक की बारीकियों एवं शोध से अवगत कराया।
बैठक के दौरान राज्य में गौ-वंश के बेहतर स्वास्थ्य, संरक्षण और गौशालाओं के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. अखिल जैन ने बताया कि यह अनुसंधान पुस्तक प्रदेश में गौ-सेवा और गौ-संवर्धन के कार्यों को वैज्ञानिक व व्यावहारिक रूप से आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ गौसेवक सुरेश शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पंजीयक डॉ. समीर शर्मा, अतिरिक्त उप संचालक डॉ. सुषमा मिश्रा, नरोत्तम सिन्हा, आत्मबोध अग्रवाल, मनमथ शर्मा मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं गौसेवकों ने गौ-हित में किए जा रहे अनुसंधान की सराहना की और राज्य में गौ-संवर्धन की दिशा में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर नल (जल ...
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में का...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार के सदस्य के पास पहले से वैध जाति प्...
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...