प्रदेशवासी चुनेंगे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली, ऑनलाइन वोटिंग 31 अगस्त तक

Posted On:- 2026-07-23




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के माध्यम से सुझाव मांगे हैं। नागरिक अपनी पसंद की तितली के लिए Google Form के माध्यम से 31 अगस्त तक मतदान कर सकते हैं।

वनमंत्री की पहल पर शुरू की गई इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता और तितलियों के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता और वन्यजीवों का संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। जनभागीदारी से राजकीय तितली का चयन होने से लोगों में प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

तीन तितली प्रजातियां दौड़ में
राजकीय तितली के चयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने वैज्ञानिक और पारिस्थितिक मानकों के आधार पर तीन तितली प्रजातियों का चयन किया है। इनमें कॉमन बैंडेड पीकॉक (Common Banded Peacock), ऑरेंज ओकलीफ (Orange Oakleaf) और स्पॉट स्वोर्डटेल (Spot Swordtail) शामिल हैं।

इन तितली प्रजातियों का चयन राज्य में उनकी उपलब्धता, पारिस्थितिक महत्व, संरक्षण मूल्य, विशिष्टता, आसानी से पहचान में आने और आमजन के आकर्षण जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया गया है।

जनमत और विशेषज्ञों की अनुशंसा से होगा अंतिम चयन
वन विभाग द्वारा नागरिकों की राय जानने के लिए ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपनी पसंद की तितली के पक्ष में मतदान कर सकता है। प्राप्त जनमत और विशेषज्ञ समिति की अनुशंसाओं के आधार पर राजकीय तितली के चयन का अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विद्यार्थियों और प्रकृति प्रेमियों से भी भागीदारी की अपील
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रदेश के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, प्रकृति प्रेमियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है, ताकि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता के इस महत्वपूर्ण प्रतीक का चयन व्यापक जनभागीदारी से हो सके।



Related News
thumb

27 जुलाई तक ड्यूटी पर लौटें अतिथि शिक्षक, नहीं तो सेवा होगी समाप्त...

हड़ताल पर गए अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश जारी करते


thumb

चरित्र ही जीवन का वास्तविक धन, सट्टा-जुआ नहीं विवेकपूर्ण व्यापार कर...

राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में नवोदय वर्षायोग 2026 (चातुर्मास) के अंतर्गत आषाढ़ अष्टान्हिका पर्व का तीसरा दिन अत्यंत...


thumb

अखिल जैन ने गौ सेवा आयोग अध्यक्ष को भेंट की ‘गाय एक अनुसंधान' पुस्तक

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग कार्यालय में गौ-माता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई।


thumb

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना लक्ष्य : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर नल (जल ...


thumb

सारंगढ़ में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, पुलिस से हुई झूमाझटकी

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में का...