सारंगढ़ में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, पुलिस से हुई झूमाझटकी

Posted On:- 2026-07-23




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए केंद्र सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र समुदाय के समर्थन में भी आवाज उठाई और केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के समय पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक झूमाझपटी भी हुई। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।



Related News
thumb

प्रदेशवासी चुनेंगे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली, ऑनलाइन वोटिंग 31 अगस्...

छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन


thumb

अखिल जैन ने गौ सेवा आयोग अध्यक्ष को भेंट की ‘गाय एक अनुसंधान' पुस्तक

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग कार्यालय में गौ-माता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई।


thumb

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना लक्ष्य : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर नल (जल ...


thumb

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 ...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार के सदस्य के पास पहले से वैध जाति प्...


thumb

शादी से लौट रहे परिवार की कार खंभे से टकराई, 1 की मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...