बालोद (वीएनएस)। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शॉर्ट रिसेस के बाद छात्र के एक मिनट देर से कक्षा में पहुंचने पर शिक्षक ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। घटना में छात्र के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसका अस्पताल में उपचार कराया गया।
परिजनों के अनुसार, स्कूल में पदस्थ शिक्षक लोकेश्वर निषाद ने छात्र को देरी से आने पर पहले अपशब्द कहे और फिर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान छात्र के सिर में चोट लगने पर उसे तत्काल डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना के बाद छात्र के परिजनों ने डौंडीलोहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों में नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग कार्यालय में गौ-माता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर नल (जल ...
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में का...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार के सदस्य के पास पहले से वैध जाति प्...
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...