सूरजपुर में खेतों से चार बाल मजदूर मुक्त, स्कूल छोड़ धान रोपाई कर रहे थे बच्चे

Posted On:- 2026-07-23




सूरजपुर (वीएनएस)। जिले के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल जाने की उम्र में चार बच्चों से खेत में धान की रोपाई कराई जा रही थी। चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत मिलने के बाद बाल संरक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों का रेस्क्यू किया और उन्हें बाल मजदूरी से मुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार, खेत में 5वीं, 6वीं और 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो लड़कों और दो लड़कियों से धान की रोपाई कराई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित कर उन्हें खेतों में काम पर लगाया गया था।

सूचना मिलते ही बाल संरक्षण टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उनकी काउंसलिंग कर आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाल संरक्षण विभाग ने बताया कि बच्चों से मजदूरी कराने वालों के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों और किसानों से अपील की है कि बच्चों को शिक्षा से वंचित कर मजदूरी न कराएं और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन को दें।



Related News
thumb

अखिल जैन ने गौ सेवा आयोग अध्यक्ष को भेंट की ‘गाय एक अनुसंधान' पुस्तक

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग कार्यालय में गौ-माता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई।


thumb

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना लक्ष्य : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर नल (जल ...


thumb

सारंगढ़ में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, पुलिस से हुई झूमाझटकी

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में का...


thumb

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 ...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार के सदस्य के पास पहले से वैध जाति प्...


thumb

शादी से लौट रहे परिवार की कार खंभे से टकराई, 1 की मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...


thumb

बालोद में शिक्षक की बेरहमी, 12 वर्षीय छात्र की पिटाई पर केस दर्ज

जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शॉर्ट रि...