छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, दो दिन और बरसेंगे बादल

Posted On:- 2026-07-23




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से सक्रिय मानसून के चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसी बारिश देखने को मिली। प्रदेश के करीब 30 स्थानों पर भारी से अति-भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह तेज बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में बना यह दूसरा मजबूत मानसूनी सिस्टम पूरे प्रदेश को प्रभावित कर रहा है। बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जिलों में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। गुरुवार को कोरबा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और जशपुर जिलों में तेज बारिश के आसार हैं।

बीते 24 घंटों में सूरजपुर में सबसे अधिक 190 मिमी बारिश दर्ज की गई। अंबिकापुर में 100 मिमी, रायपुर में 80 मिमी तथा रायगढ़, डोंगरगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव और माना में 70-70 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मानसून सीजन में अब तक सबसे अधिक 613 मिमी बारिश सारंगढ़ में हुई है, जो सामान्य से 373 प्रतिशत अधिक है। वहीं मुंगेली (525 मिमी), जांजगीर-चांपा (574 मिमी) और बिलासपुर (492 मिमी) में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में अब तक 150 मिमी वर्षा के साथ स्थिति सामान्य बनी हुई है।

हालांकि, पूरे प्रदेश में औसतन 381 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है। अभी भी 11 जिलों में वर्षा की कमी बनी हुई है। कांकेर में 257 मिमी (50% कम), सरगुजा में 249.9 मिमी (49% कम), कोंडागांव और मोहला-मानपुर में भी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को अगले दो दिनों तक भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।



Related News
thumb

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 ...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार के सदस्य के पास पहले से वैध जाति प्...


thumb

शादी से लौट रहे परिवार की कार खंभे से टकराई, 1 की मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...


thumb

बालोद में शिक्षक की बेरहमी, 12 वर्षीय छात्र की पिटाई पर केस दर्ज

जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शॉर्ट रि...


thumb

बस्तर में बारिश के चलते बोटिंग पर रोक, पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील

बस्तर में लगातार हो रही बारिश और नदियों-झरनों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जलक्रीड़ाओ...


thumb

सूरजपुर में खेतों से चार बाल मजदूर मुक्त, स्कूल छोड़ धान रोपाई कर र...

जिले के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल जाने की उम्र में चार बच्चों से खेत में धान की रोपाई कराई जा रही थी। ...


thumb

सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान शराब-चिकन पार्टी का वीडियो वायरल...

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में कथित रूप से शराब और चिकन पार्टी करने का मामला सामने आया है। घटना का ...