बस्तर (वीएनएस)। संजय मार्केट पार्किंग से चोरी हुई करीब 12 लाख रुपये कीमत की अशोक लीलैंड पिकअप वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। मामले में वाहन के पूर्व चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी की गाड़ी के साथ पल्ली नाका के पास से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी की सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे चोरी की पिकअप सहित दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने वाहन चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बरामद पिकअप वाहन को उसके वास्तविक मालिक को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच और सतर्क निगरानी के कारण वाहन चोरी के मामलों का तेजी से खुलासा किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से वाहन पार्किंग के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार के सदस्य के पास पहले से वैध जाति प्...
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...
जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शॉर्ट रि...
बस्तर में लगातार हो रही बारिश और नदियों-झरनों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जलक्रीड़ाओ...
जिले के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल जाने की उम्र में चार बच्चों से खेत में धान की रोपाई कराई जा रही थी। ...
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में कथित रूप से शराब और चिकन पार्टी करने का मामला सामने आया है। घटना का ...