आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी

Posted On:- 2026-07-24




बिलासपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे और राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने कहा कि यह मुद्दा सीधे आम जनता की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं, बल्कि सभी जिलों में इनके प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी की आवश्यकता है।

सुनवाई के दौरान राज्य के मुख्य सचिव ने शपथपत्र प्रस्तुत कर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (Animal Welfare Board of India) की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

शपथपत्र में आवारा पशुओं और कुत्तों के प्रबंधन, रेबीज नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े उपायों का उल्लेख किया गया। राज्य सरकार ने बताया कि संबंधित विभागों के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत जानकारी पर संतोष व्यक्त करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इस विषय में निरंतर निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है, ताकि आम लोगों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों को कम किया जा सके। अदालत ने संकेत दिया कि इस मामले में आगे भी नियमित समीक्षा की जाएगी।




Related News
thumb

‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के निर्देशक व निर्माता ने की छग टूरिज्म ब...

छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में चित्रोत्पला फ...


thumb

राज्यपाल से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने भेंट की


thumb

दपूम रेलवे की 25 ट्रेनों में एचओजी प्रणाली, 65 लाख लीटर से ज्यादा ड...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा आधुनिक रेल संचालन की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अत्याधुनिक ...


thumb

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ा...

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ...


thumb

आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में आरोपी को 6 साल की सजा

आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में विशेष रेलवे न्यायालय ने आरोपी रंजीत मरकाम को दोषी करार देते हुए छह वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।


thumb

पखांजूर में 11 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जीवित कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।